कोंडागांव: कोंडागांव जिले में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में सोमारु और जयसिंह को मिली आवास की चाबी, जताया सरकार का आभार
कोण्डागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम बदवर में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन तिहार शिविर एवं बस्तर मुन्ने अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पक्के मकानों की चाबी सौंपी गई। इस दौरान पांच हितग्राहियों को नए आवास की सौगात मिली। आज रविवार शाम 4 बजे हितग्राही सोमारु नेताम और जयसिंह नेताम ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले वे कच्चे और झोपड़ीन