ग्यारसपुर: जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीण, समस्याओं के निराकरण की लगाई गुहार
कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।मंगलवार दोपहर 12 बजे ग्यारसपुर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग जनसुनवाई में पहुंचे और राजस्व, आवास, सड़क, पेयजल, बिजली तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों की शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनी।