अरवल: रोहाई हाई स्कूल परिसर में एमएलसी जीवन कुमार का आगमन, प्रधानाध्यापक ने किया स्वागत
Arwal, Arwal | May 20, 2026 जीवन कुमार ने कहा कि अतिथि शिक्षकों से बिहार सरकार ने लंबे समय तक सेवा ली है. अब अतिथि शिक्षकों की कोई नौकरी की उम्र नहीं बची है. सरकारी नौकरी के लिए अधिकतम आयु की सीमा को वह पार कर चुके हैं. अब उनकी सेवा समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि त्रुटि पूर्ण शिक्षा विभाग के नियमावली को लेकर वह कई बार समस्याओं को उठा चुके हैं।