मुशहरी: महाशिवरात्रि पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तर बिहार के प्रसिद्ध शिवधाम में सुबह से ही “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। रविवार तड़के चार बजे मंदिर के पट खोल दिए गए, जिसके बाद से श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर बाबा का जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजन कर