कांके: हटिया रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Sep 16, 2026 हटिया रेलवे स्टेशन से अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ द्वारा राउंड और चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफार्म संख्या 2 के पास संदिग्ध अवस्था में एक युवक को देखा गया। आरपीएफ द्वारा जब उसके बैग की तलाशी ली गई तब उससे 12 बोतल अवैध शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 14 हजार 400 रुपए बताई जा रही है