मसूदा: मसूदा विधानसभा में ग्राम रथ अभियान के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं
Masuda, Ajmer | May 7, 2026 मसूदा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रथ अभियान के तहत बडली, एकलसिंगा, लामगरा व देवलियाकला ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। अभियान के दौरान एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से जानकारी दी गई।