रामपुर: गुरुवार को घरेलू विवाद के चलते दम्पति ने बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदकर तीन की की मौत, एक बच्चा और कीमैन घायल
Rampur, Rampur | Mar 13, 2025 गुरुवार को दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार पनवड़िया की नई बस्ती निवासी सतपाल दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था। कल होली की छुट्टी अपने घर आया हुआ था। दोपहर 12:30 पर पनवड़िया ट्रेक पर होली स्पेशल ट्रेन के आगे सतपाल अपनी पत्नी रिंकी, 6 वर्षिय बेटी प्रियांशी और 9 वर्षिय बेटे निर्भय के साथ कूद गया। ड्यूटी पर मौजूद रेलवे के कीमैन माखन लाल ने बच्चे को बचाया।