रामपुर: बुधवार को विकास भवन सभागार में DM और SP की मौजूदगी में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ
Rampur, Rampur | Mar 12, 2025 बुधवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार होली पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत जिले के 244255 लाभार्थियों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी से लाभान्वित किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोक भवन के सभागार में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश के लाभार्थियों को होली के अवसर पर सब्सिडी दी।