रामपुर: जमीनी रंजिश को लेकर अजीतपुर में भतीजे ने चाचा को पीटकर किया घायल, चाचा जिला अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
Rampur, Rampur | Mar 12, 2025 थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अजीतपुर में जमीनी रंजिश को लेकर एक भतीजे ने अपने चाचा की पिटाई कर दी। चाचा घायल हो गया है। चाचा जिला अस्पताल में भर्ती है। सिविल लाइन थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बुधवार की रात्रि 10:30 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद घायल को मेडिकल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।