रामपुर: एसपी बोले, होली के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी लगभग पूरी, रामपुर में 1276 स्थानों पर होगा होलिका दहन
Rampur, Rampur | Mar 12, 2025 पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बुधवार की रात्रि 9:30 बजे मीडिया से कहा है कि जिले में 1276 स्थान पर होलिका दहन के कार्यक्रम को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रमजान के पवित्र महीने और होली के पर्व को लेकर जो सभी निर्देश थानाध्यक्ष को दिए जा रहे हैं उसका पालन थाना अध्यक्ष कर रहे हैं। जिले में शांतिपूर्ण ढंग से सभी होलिका दहन कार्यक्रम होंगे ।