बिहटा: बिहटा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर, ट्रेन की चपेट में आने से कटा पैर
Bihta, Patna | Apr 26, 2026 पटना से बक्सर जाने के दौरान बिहटा रेलवे स्टेशन के पास अचानक एक युवक ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इस दौरान ट्रेन के चपेट में युवक आने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में युवक का एक पैर कट गया। जिसे जीआरपी के टीम के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक बक्सर का रहने वाला सुनील पांडे बताया जा रहा है।