बरकागाँव: जोभिया घाटी में अज्ञात अपराधियों ने पिकअप वैन को आग लगाई, बैटरी लेकर हुए फरार
बड़कागांव-उरीमारी मुख्य मार्ग पर स्थित तलसवार पंचायत की जोभिया घाटी में शुक्रवार अहले सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। करीब सुबह 5 बजे तीन अज्ञात अपराधियों ने एक पिकअप वैन को रोककर उसमें आग लगा दी और बैटरी निकालकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन (संख्या- JH 02BY 2244) अपने गंतव्य की ओर जा रही थी। इ