स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर नारायणपुर से बीजापुर के कर्रेगुट्टा के लिए निकली ‘बस्तर तिरंगा यात्रा 2026’ का कोंडागांव जिले के ग्राम कड़ेनार पहुंचने पर ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने तिरंगा लहराकर आत्मीय स्वागत किया।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में निकली यात्रा में जनप्रतिनिधियों, जवानों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर बिहान समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने महिला सशक्तिकरण, जैविक खेती और स्थानीय उत्पादों को ब्रांड के रूप में विकसित कर ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने पर जोर दिया।
कड़ेनार से देशभक्ति और विकास का संदेश—तिरंगे के साथ आगे बढ़ता बस्तर। 🇮🇳
#BastarTirangaYatra2026 #HarGharTiranga #Kondagaon #Bastar #स्वतंत्रतादिवस