पीपलदा: इटावा क्षेत्र के झाड़ोल गांव निवासी विवाहिता महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की, शव मोर्चरी पर रखवाया, पुलिस जांच में जुटी
Pipalda, Kota | Nov 25, 2024 जिले के इटावा थाना इलाके के झाड़ोल गांव में एक विवाहिता महिला ने अपने घर मे जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इटावा थाने के हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश ने सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे बताया कि विवाहिता बादाम बाई पत्नी सूरजमल बैरवा ने अपने घर मे जहर खाने पर उसे एमबीएस अस्पताल लाया गया जहाँ उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है।