इटावा: पशु अस्पताल के कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप, सुविधा शुल्क मांगते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Etawah, Etawah | May 2, 2026 जनपद के एक पशु अस्पताल में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का मामला सामने आया है। अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर आरोप है कि वे पशुपालकों से मुफ्त मिलने वाली दवाओं और इंजेक्शन के बदले 50 से 100 रुपये की अवैध मांग कर रहे हैं। इस पूरी घटना का एक वीडियो शनिवार दोपहर 2 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।