सूरजगढ़: 16 जून मंगलवार को सूरजगढा के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में लगेगा सहयोग शिविर, प्रचार प्रसार नहीं होने की शिकायत
सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय में 16 जून मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है. सोमवार अपराह्न 3 बजे सशक्त स्थाई समिति के नव निर्वाचित सदस्य वार्ड संख्या 2 के पार्षद अमृत भाई पटेल ने आरोप लगाया कि शिविर आयोजन को लेकर पर कोई प्रचार प्रसार नहीं किया गया. नगर प्रबंधक लालसा प्रिया ने बताया कि प्रचार हो रहा है.