बखरी: बखरी प्रखंड के नियोजित शिक्षकों की बैठक शिक्षक एकता मंच के बैनर तले संपन्न हुई |
इस बैठक की अध्यक्षता शिक्षक नेता राकेश कुमार ने की।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष साकेत सुमन ने कहा सरकार और उसके अधिकारी लगातार हम शिक्षकों को प्रताड़ित कर रहे हैं।हम लोगों ने बीते छह माह से अफसर के तुगलकी फरमानों का सामना किया है। लेकिन अब नौकरशाह हमारे अस्तित्व पर चोट करने के लिए हम पर जबरन सक्षमता परीक्षा थोप रहे हैं