बहराइच: आजाद इंटर कॉलेज सहित जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा होगी, नामित किए गए मजिस्ट्रेट
आजाद इंटर कॉलेज सहित जिले के 11 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से सोमवार को जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिले में 4264 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।