गुना नगर: भार्गव कॉलोनी: एसपी ने 6 घंटे में मंगलसूत्र लूट का किया खुलासा, दिल्ली-शिवपुरी के 3 बदमाश गिरफ्तार
गुना के भागव कॉलोनी में महिला से करीब 2 लाख रुपये का मंगलसूत्र लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महज 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो शिवपुरी और एक दिल्ली का निवासी है। पुलिस ने लूटा गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ कि बदमाशों ने वारदात से पहले बाइक चोरी की थी और उसी से लूट को अंजाम दिया था।