बहराइच: घंटाघर चौक स्थित सर्राफा व्यवसाय से सोने की लाखों की अंगूठियां लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहराइच से थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित घंटाघर चौक स्थित सर्राफा व्यवसाय की दुकान से सोने की 9 अंगूठियां जिनकी कीमत लाखों में है, लेकर फरार होने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में रविवार शाम को पुलिस ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।