हसनपुर: पांचवें नवरात्र पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती
हसनपुर। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन शुक्रवार को हसनपुर तहसील क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।