टिकारी: टिकारी में धनतेरस पर पूरे दिन खरीदारी का माहौल रहा, बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जमकर बिक्री
Tikari, Gaya | Nov 6, 2026 टिकारी मुख्य बाजार में धनतेरस पर पूरे दिन खरीदारी की धूम रही। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए बाजार पहुंचीं, जिससे सड़कें भीड़ से पटी रहीं। बर्तन, झाड़ू, फल, मूर्ति और घरेलू सज्जा सामग्री की जमकर खरीदारी हुई। बर्तन व्यवसायी दीपक कुमार ने बताया कि बर्तन से ज्यादा इंडक्शन चूल्हा, मिक्सर ग्राइंडर, वाटर हीटर और आयरन जैसे इलेक्ट्रॉनिक्