बीकानेर: चौखुटी पुलिया के पास पशुओं को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, कार डिवाइडर पर चढ़ी
बीकानेर के जस्सूसर गेट स्थित चौखुटी पुलिया के पास शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सड़क पर लड़ते हुए पशु अचानक वाहन के सामने आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में एक विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच