राऊ: कांग्रेस प्रवक्ता ने कलेक्टर के आदेश पर सवाल उठाए, पूछा- केवल इंदौर में भिक्षा देना अपराध क्यों, प्रदेशभर में लागू हो नियम
Rau, Indore | Dec 17, 2024 इंदौर में कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कलेक्टर आशीष सिंह के उस आदेश पर सवाल उठाए हैं, जिसमें कलेक्टर ने भिक्षा देने वालों के खिलाफ 1 जनवरी से कार्रवाई की बात कही है। द्विवेदी ने कहा कि यह आदेश केवल इंदौर में ही क्यों लागू हो रहा है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी भिक्षा देना अपराध नहीं है। और अगर कार्रवाई जरूरी है, तो सरकार इसका नियम बनाए।