अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने रविवार को की दोपहर 12:00 बजे शिकोहाबाद में बड़ी कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने प्रतापपुरा और तहसील के पास स्थित गिहार कॉलोनियों में आकस्मिक दबिश दी। आबकारी निरीक्षक जी.के. वर्मा ने बताया कि तलाशी के दौरान 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।