खगौल: दानापुर नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल, बिना टेंडर के वर्षों से चल रही एजेंसी
दानापुर नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हर महीने करीब सवा करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद कई वार्डों में कचरे का ढेर लगा है। आरोप है कि केवल झाड़ू लगाकर सफाई का दिखावा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 2020 में दो वर्षों के लिए नियुक्त एडम एजेंसी को कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी लगातार एक्सटेंशन मिलता रहा। सूत्रों का दावा है कि