आरोन: रामपुर गांव: विधवा बहू के साथ परिचित को देख ससुराल वालों का हंगामा, मारपीट का मामला दर्ज
आरोन थाना के रामपुर गांव में एक विधवा महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट करने के आरोप लगाए है। 9 मई को दर्ज मामले में महिला ने पुलिस को बताया, 4-5 साल पहले पति के निधन के बाद बेटे के साथ गांव में रहती है। गांव के ही एक व्यक्ति से परिचय है, बीती रात उसके साथ इलाज करा कर लौटी तो, ससुराल वालों ने लाठी डंडों बेल्ट से मारपीट की। पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया।