बहरोड़: बहरोड़ में बिहार के मजदूर की संदिग्ध मौत, सीढ़ियों से गिरने के बाद सुबह कमरे में मिला शव
Behror, Alwar | Jun 25, 2026 बहरोड़ के रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत बिहार निवासी एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक दो दिन पहले ही काम करने के लिए बहरोड़ आया था। घटना के बाद साथी मजदूरों और परिजनों में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र शिव कुमार ऋषिदेव निवासी बखरी, जिला मधेपुरा (बिहार) के रूप में हुई है।