जलालाबाद: जलालाबाद में तैनात पूर्व सफाई कर्मचारी पर धमकी और ब्लैकमेल का आरोप, नगर पालिका कर्मचारियों ने थाने में दी तहरीर
जलालाबाद। नगर पालिका परिषद जलालाबाद में कार्यरत लिपिक नितिन शर्मा ने कोतवाली जलालाबाद में तहरीर देकर एक पूर्व सफाई कर्मचारी पर धमकी, गाली-गलौज और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार नितेश कटियार, जो पहले कार्यदायी संस्था के माध्यम से सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था, एक आपराधिक मामले में जेल जाने के बाद सेवा से पृथक कर दिया गया था