पाकरटांड: पाकरटांड पुलिस ने केउण्दडीह गांव में पिता की हत्या के आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पाकरटांड थाना क्षेत्र के केउण्दडीह गांव में पिता की हत्या के मामले में आरोपी पुत्र को पुलिस ने गुरुवार को 1:00 बजे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। एसडीपीओ बैजू उरांव ने कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि अरोप विनोद केरकेट्टा ने शराब पीने के दौरान अपने ही पिता पात्रिक केरकेट्टा की हत्या कर फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया।