बहराइच: बहराइच में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, 64 लीटर अवैध शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत 5 अभियोग दर्ज
बहराइच जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कई इलाके में दबिश की कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस ने 64 लीटर अवैध शराब बरामद की और आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 05 अभियोग पंजीकृत किए। इसके अलावा, लगभग 150 किग्रा लहन मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।