मांट: मांट थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Apr 8, 2026 23 फरवरी को मांट थाने के गांव जावरा में दो पक्षों में हुई मारपीट में जवाहर सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया था,इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी,ठकुरी सिंह ने मामले में नौ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वुधवार सुबह आठ बजे करीब थाना पुलिस ने एक नामजद आरोपी रवेंद्र कुमार निवासी जावरा को जावरा अण्डरपास के समीप से गिरफ्तार कर लिया।