लोहरदगा: जब-जब CM को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया है, ED के खिलाफ JMM ने वातावरण बनाने का प्रयास किया है:सुदर्शन भगत, लोहरदगा सांसद
लोहरदगा पहुंचे सांसद सुदर्शन भगत ने जिला परिसदन में बातचीत करते हुए कहा कि जब-जब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने पूछताछ के लिए अपने दफ्तर में बुलाया है, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से ईडी के खिलाफ वातावरण को भड़काने का काम किया गया है।