लोहरदगा: संगठन का विस्तार हमारी पहली प्राथमिकता: नीरू शांति भगत विधानसभा प्रभारी लोहरदगा
लोहरदगा आजसू प्रधान कार्यालय ब्लॉक के समीप आजसू पार्टी लोहरदगा प्रखंड की एक बैठक रविवार को जिला महासचिव सह लोहरदगा प्रखंड प्रभारी विलियम कुजूर के नेतृत्व में संपन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा विधानसभा प्रभारी सह आजसू पार्टी की केंद्रीय महासचिव नीरू शांति भगत उपस्थित हुई।