लोहरदगा: JSSC पेपर लीक होना और झारखंड के बाहर के लोग परीक्षा में शामिल होना कहां की स्थानीय नीति है : आजसू प्रवक्ता रामचंद्र गिरी
आजसू प्रवक्ता रामचंद्र गिरी ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 28 तारीख को जेएसएससी परीक्षा में लोहरदगा के 17 केंद्रों में परीक्षार्थी परीक्षा देने आए, जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश लोग शामिल थे, ये कहां की स्थानीय नीति है। रामचंद्र गिरी ने कहा कि जेएसएससी परीक्षा का तीसरा पेपर लीक होना दुख की बात है। गिरी ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा है।