पुष्पराजगढ़: देवगवा में पुलिस ने 1.168 किलो गांजा के साथ तस्कर को दबोचा
सोमवार 5:00 गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर पुलिस ने देवगवा तिराहे के पास घेराबंदी करते हुए दिनेश महरा (50) निवासी सेमरिया टोला जामगांव 1 किलो 168 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 15 हजार रुपये कीमत का गांजा, एक मोबाइल फोन और पल्सर मोटरसाइकिल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है।