भंडरिया: भंडरिया सीएचसी में धूमधाम से मनी डॉ. अंबेडकर जयंती, देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम
भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भारत के महान संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संजय कुमार ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथ