बेगूसराय: शामहो थाना क्षेत्र में 3.750 लीटर विदेशी शराब के साथ 02 कारोबारी गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
शामहो थाना क्षेत्र में 3.750 लीटर विदेशी शराब के साथ 02 कारोबारी गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी SP ने दी. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध नशीले पदार्थ के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में शामहो थाना क्षेत्र में लवकुश कुमार एवं लालू कुमार को 3.750 लीटर अवेध विदेशी शराब बरामद किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.