बेगूसराय: नीमा पंचायत में डीपीओ ने मनरेगा की विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मनरेगा बिट्टू सिंह ने बुधवार को बेगूसराय सदर प्रखंड के नीमा पंचायत में मनरेगा से क्रियान्वित कार्यों का निरीक्षण किया. डीपीओ ने नीमा में मनरेगा से सीढ़ी घाट, मिट्टी भराई एवं ईंट सोलिंग कार्य, प्लांटेशन, बकरी शेड, वर्षों से पड़े जीर्ण-शीर्ण मनरेगा भवन का जीर्णोद्धार व बाउंड्रीबॉल निर्माण कार्य का जायजा लिया.