बेगूसराय: बेगूसराय के मालती पिपरा में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर किया गंभीर रूप से घायल
बेगूसराय के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मालती पिपरा में अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि युवक अपने बाइक से जा रहा था। तभी अपराधियों इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।