बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में SP ने लगाया जनता दरबार, 12 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में एसपी मनीष ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान 12 फरियादियों की फरियाद सुनी. इस मौके पर एक-एक फरियादियों से मिलते हुए SP ने संबंधित पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देश दिए. इस मौके पर संबोधित करते हुए एसपी मनीष ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.