बेगूसराय: धबौली में लड़की द्वारा आत्महत्या करने मामले में जांच में जुटी पुलिस, SP ने दी जानकारी
लाखो थाना क्षेत्र के धबौली में एक लड़की द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस पूरी घटना की छानबीन कर रही है. यह बातें एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही. उन्होंने बताया कि आसपास के स्थानीय लोगों एवं परिजनों से पूछताछ कर पुलिस सभी पहलुओं पर लड़की द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने के कारण के बारे में पता कर रही है.