:बोकारो जिला के बेरमो थाना परिसर में दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न करवाने को लेकर 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे बैठक की अध्यक्षता बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने किया जबकि संचालन बेरमो थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने किया। इनके अलावा थाना के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे साथ ही बैठक में विभिन्न समुदाय के गणमान्य लोग,पंचायत प्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे इस बैठक में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।इस बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए चर्चा की गई।बेरमो बीडीओ ने कहा कि सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित की जा सके।सभी पूजा कमेटियां समय एवं पुराने रूट पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करेंगे।अश्लील एवं भड़काऊ गाना न बजाय,किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर थाना को सूचित करे।थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने कहा क्षेत्र में मा दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित किया जाता है।