मंडला: मंडला में जनपद उपाध्यक्ष का अनोखा प्रदर्शन, ट्रैक्टर चलाकर पेड़-पौधे लेकर जनसुनवाई पहुंचे
Mandla, Mandla | Apr 7, 2026 मंडला में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष संदीप सिंगौर के द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया मंडला जनपद के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में मां की बगिया योजना के तहत करोड़ों रुपए के हुए भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे जनपद पंचायत उपाध्यक्ष स्वयं ट्रैक्टर चलाकर और ट्राली में पेड़ पौधे लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे और कलेक्टर को आवेदन देकर शिकायत की है।