अशोकनगर की देहात थाना पुलिस कुटुंब न्यायालय के अलग-अलग दो मामलों में फरार स्थाई वारंटी को ईसागढ़ रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम रामप्रसाद पुत्र जोधन राजपूत उम्र 40 साल निवासी विदिशा वायपास एवं सोनू पुत्र लालाराम कुशवाह निवासी ग्राम बनियाई है। दोनों को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।