सीतापुर: कनरकी नकछेतपुरवा में संदिग्ध अवस्था में बुजुर्ग की मौत, पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अंतिम संस्कार रोका
जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के कनरकी नकछेत पुरवा गांव में संदिग्ध अवस्था के चलते बुजुर्ग की मौत हो गई थी। मामले में मृतक के परिवार वाले अंतिम संस्कार कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलने पर मृतक की पत्नी जो अलग रहती थी, उसने पुलिस से हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। जिसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।