शिवहर: पुरनहिया थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुरनहिया थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने छापेमारी कर पुरनहिया गाँव से बाबूलाल राम को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किये गए हैं।