हमीरपुर: सुमेरपुर में केपी इंटर कालेज के छात्र दुर्गेश ने हाईस्कूल में किया जिला टॉप
मेहनत और लगन के दम पर राज मिस्त्री के पुत्र दुर्गेश प्रजापति ने हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 94.83 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। उसकी इस उपलब्धि से जहां केपी इंटर कॉलेज का नाम रोशन हुआ है, वहीं परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। मूल रूप से कुरारा क्षेत्र के खरौंज गांव निवासी दुर्गेश का परिवार रोजी-रोटी की तलाश में कस्बे