राशमि: राशमी चना तोल केंद्र पर विधायक जीनगर ने निरीक्षण किया, अव्यवस्था देखकर प्रभारी-मैनेजर को फटकार लगाई
कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने गुरुवार को राशमी स्थित चना तोल केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर चने की तुलाई में देरी, छाया और पानी की अपर्याप्त व्यवस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त की। विधायक ने केंद्र प्रभारी और मैनेजर को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में किसान भीषण गर्मी में चना तुलाई के लिए कतार में खड़े थे