खिजरसराय: खिजरसराय प्रखंड के होरमा पंचायत अंतर्गत बिंदौल ग्राम निवासी 15 वर्षीय किशोर के आकस्मिक निधन पर अतरी विधायक ने जताया खेद
खिजरसराय प्रखंड के होरमा पंचायत अंतर्गत बिंदौल ग्राम निवासी 15 वर्षीय आदित्य कुमार के मौत की सूचना पर अतरी विधायक रोमित कुमार ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना पर खेद व्यक्त किया। किशोर के असामयिक निधन को परिवार और गाँव के किये दुखद बताया। मृत किशोर की माँ और बहन विधायक को देखकर बिलख पड़े और अपनी संवेदना व्यक्त की। कई ग्रामीण भी विधायक से मिलने पहुंचे।